July 07, 2026

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

रायपुर 07 जुलाई । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत विधानसभा सत्र से पहले स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात के साथ होगी। इसके बाद वे मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर मुख्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की हाईलेवल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इन बैठकों में विभागों की योजनाओं, कार्यों की प्रगति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे, जहां विधानसभा सत्र और संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.