October 09, 2026

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं पर विधायक संजय गोयल के साथ बैठक, सर्विस रोड निर्माण को मंजूरी

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर । फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शाहदरा विधायक संजय गोयल के साथ शुक्रवार को बैठक कर लगभग 100 वर्ष पुराने फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में सड़क निर्माण, ट्रैफिक जाम, जलभराव एवं सीवर व्यवस्था में सुधार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में जानकारी दी गई कि जीटी रोड मेट्रो लाइन के साथ गली नंबर 8 से मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन की गली नंबर 1बी तक सर्विस रोड के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, अंडरपास के पास ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण एवं यू-टर्न बनाने के प्रयास जारी हैं। अंडरपास में जलभराव की समस्या के समाधान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके अतिरिक्त, दामोदर पार्क इंडस्ट्रियल एरिया के सामने वाली सर्विस रोड की मरम्मत के लिए टेंडर जारी हो चुका है। फ्रेंड्स कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को नियंत्रित किया गया है तथा टूटे हुए मैनहोल के ढक्कन बदलने की प्रक्रिया भी जारी है।

एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि इन पहलों से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और स्थानीय उद्यमियों को राहत मिलेगी। एसोसिएशन का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगातार उठाकर विकास कार्यों को गति दिलाना है, ताकि इस ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर सड़कें, सुचारु सीवर व्यवस्था और व्यवस्थित यातायात जैसी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.